राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों का ज़िला स्तरीय चयन 13 अगस्त को
गाजीपुर। खेल निदेशालय उ.प्र, खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के द्वारा राज्य कर्मचारी महिला/पुरूष खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार, गाजीपुर में दिनांक 13 अगस्त को होगा।
सिविल सर्विसेज की इस चयन/ट्रायल्स में परिषद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अघ्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेगें। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेगें। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में जो भी महिला/पुरूष खिलाड़ी कर्मचारी भाग लेना चाहते है वह अपने विभाग से प्राप्त आदेश प्रति अपने आई.डी. एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ 13 अगस्त को प्रातः दस बजे तक अपनी उपस्थिति की सूचना जिला खेल कार्यालय गाजीपुर को देना सुनिश्चित करें।
Views: 9








