बृहद रोजगार मेला सिखड़ी में कल
पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिखड़ी में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जनपद के युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान मेंं पांच नवंबर को जखनियां विधानसभा क्षेत्र के पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सिखड़ी में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए सहित कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थियों एवं अकुशल श्रमिकों को भी प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न शैक्षिक एवं व्यवसायिक योग्यताधारी युवा अपनी योग्यता और अभिरुचि के अनुरूप कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से रोजगार संगम पोर्टल (https://rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण कर उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार आवेदन करने की जानकारी दी है। कंपनियों एवं नियोजकों की रिक्तियों का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी पांच नवंबर को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर अपने शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां और बायोडाटा लेकर उपस्थित होना होगा।
Views: 14










