गिले शिकवे भूलकर एक-दुजे के हुये तीन दम्पति
गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/ परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के वैवाहिक विवाद से संबंधित कुल 17 प्रकरण को सुना गया ।इनमें काफी समय से विवादित चल रहे तीन प्रकरण में बिना किसी दबाव के राजी खुशी से दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर विदाई करवाई गई। दो प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई वहीं चार प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। दो प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित न होने पर पत्रावली बंद कर दी शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथी निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, महिला आरक्षी रोली सिंह, महिला आरक्षी संध्या,महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे,आरक्षी शिव शंकर यादव आदि लोग प्रमुख रहे।
Views: 5










