पंचांग व राशिफल – 05 नवम्बर 2026
पंचांग व राशिफल – 05 नवम्बर 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2083
शक सम्वत 1948
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनु
वार गुरुवार
योग वैधृति
सूर्योदय 06:06
सूर्यास्त 17:12
चन्द्रमा सिंह
राहुकाल 13:33 – 14:56
अभिजीत मुहूर्त 11:36 – 12:22
आज का राशिफल ………………..

मेष—आज आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार की योजनाओं में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही कठिनाइयों का समाधान निकलने से कार्यक्षेत्र में राहत और उत्साह का अनुभव होगा।
वृषभ—दिन की शुरुआत कुछ परेशानियों और असमंजस के साथ हो सकती है। सुबह के समय कार्यों में अपेक्षित गति न मिलने से मन थोड़ा विचलित रहेगा, लेकिन समय आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक प्रगति के अवसर मिलेंगे और धनलाभ की संभावना बनेगी। सद्विचारों के प्रभाव से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सहायता मिलेगी।
मिथुन—आज दोपहर पूर्व तक का समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में इच्छित प्रगति हो सकती है और परिजनों का सहयोग मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियों में बदलाव संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्च या जोखिम से बचने का प्रयास करें।
कर्क—आज का दिन शुभ एवं उत्साहवर्धक रहने की संभावना है। लंबे समय से चले आ रहे विवादों का समाधान निकल सकता है। कर्ज से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने और आर्थिक लाभ के अवसर बनने के संकेत हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा तथा किसी अच्छी खबर या उपलब्धि से प्रसन्नता बढ़ सकती है।
सिंह—आज आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता में निखार आएगा। अपनी सूझबूझ से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता और धनप्राप्ति के योग बन सकते हैं। हालांकि किसी जिम्मेदारी अथवा आवश्यक कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। इसके बावजूद उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या—दिन के प्रारंभिक भाग में खर्चों की अधिकता रह सकती है। दोपहर पूर्व तक मन में अस्थिरता और एकाग्रता का अभाव रहने से कामकाज प्रभावित हो सकता है। महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने में कुछ विलंब संभव है। हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियां बेहतर होने लगेंगी और आर्थिक उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लेना लाभकारी रहेगा।
तुला—आज दिन के प्रारंभिक भाग में इच्छित कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रयास के पूरा होने से संतोष और उत्साह का अनुभव होगा। हालांकि इसके बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका रहेगी। अनावश्यक यात्रा और विवादों से दूरी बनाए रखना हितकर होगा।
वृश्चिक—आज लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के साथ किसी महत्वपूर्ण अभिलाषा की पूर्ति होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में इच्छित पद अथवा जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक और सामाजिक मामलों में समय अनुकूल रह सकता है। अपने प्रयासों को निरंतर बनाए रखने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
धनु—व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन प्रगतिदायक रह सकता है। कामकाज में विस्तार और नए अवसरों को लेकर उत्साह बना रहेगा। अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। संत-महात्माओं के सानिध्य अथवा सत्संग से मानसिक प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
मकर—दिन के प्रारंभ में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव अथवा मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संयम और आपसी समझ बनाए रखना आवश्यक होगा। हालांकि समय आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक लाभ अथवा धनागम के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा और पहले की चिंता कुछ कम हो सकती है।
कुंभ—आज दिन के शुरुआती समय में कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। यात्रा का प्रसंग बन सकता है और शुरुआती यात्रा सुखद रहने की संभावना है। हालांकि बाद के समय में किसी योजना के अधूरी रह जाने से निराशा हो सकती है। आर्थिक मामलों में नुकसान की आशंका को देखते हुए लेन-देन और निवेश में सावधानी बरतना उचित रहेगा।
मीन—आज विशिष्ट एवं प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकता है। किसी पुराने मामले या समस्या का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। मित्रों के साथ विचार-विमर्श महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी साबित हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक संबंधों में मधुरता रहेगी और अनुकूल परिस्थितियों के कारण मन प्रसन्न एवं उत्साहित रहेगा।
Views: 16








