सब जूनियर बालिका कबड्डी का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 6 नवंबर को
नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन, 16 वर्ष तक की खिलाड़ी ले सकेंगी भाग
गाजीपुर। रायबरेली में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल छह नवंबर को होगा। जिला खेल कार्यालय एवं जिला कबड्डी संघ गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में यह ट्रायल सुबह 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित किया जाएगा।

क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक बालिकाएं छह नवंबर को सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकती हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 12 नवंबर को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना होगा। प्रतियोगिता एवं चयन प्रक्रिया में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 16 वर्ष या उससे कम आयु की बालिकाएं ही भाग ले सकेंगी। इसके लिए जन्मतिथि एक जनवरी 2011 के बाद की होनी चाहिए तथा खिलाड़ी का वजन 55 किलोग्राम या उससे कम होना अनिवार्य है।
ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण-पत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
Views: 5









