पंचांग व राशिफल – 04 नवम्बर 2026

पंचांग व राशिफल – 04 नवम्बर 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2083 

शक सम्वत           1948  

मास                   कार्तिक 

पक्ष                     कृष्ण पक्ष 

तिथि                    दशमी 

नक्षत्र                      पूर्वफाल्गुनु

वार                       बुधवार 

योग                       व्रह्म

सूर्योदय                     06:05

सूर्यास्त                      17:13

चन्द्रमा                        सिंह 

राहुकाल                  12:04 – 13:26

अभिजीत मुहूर्त           ***************

आज का राशिफल   ………………..

मेष—आज आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और धन संबंधी मामलों में स्थिति बेहतर हो सकती है। मन में शुभ एवं सकारात्मक भावनाओं का उदय होगा। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद की गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विरोधी पक्ष के प्रयास कमजोर पड़ेंगे और लंबे समय से चली आ रही अड़चनों के समाप्त होने से राहत मिलेगी।

वृषभ—आज लाभ में कमी रहने से आर्थिक असंतोष हो सकता है। आपसी गलतफहमियां किसी योजना में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं और धनहानि की आशंका भी बनी रहेगी। मानसिक बेचैनी के कारण कार्यों में एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। अनावश्यक भ्रमण और खर्च से बचना हितकर रहेगा।

मिथुन—आज किसी शुभ संदेश की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में मधुरता और व्यवहार में सौम्यता बनी रहेगी, जिससे संबंधों में सुधार आएगा। व्यापार में धननिवेश की योजना बन सकती है। पुराने विवाद का समाधान होने से राहत मिलेगी और वाहन सुख प्राप्त होने के संकेत हैं।

कर्क—आज किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि से उत्साह बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को शैक्षिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। मनोरंजन एवं मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे, हालांकि इन पर खर्च भी बढ़ सकता है।

सिंह—आज साहसिक प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से बकाया धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति अथवा दायित्व में वृद्धि का अवसर मिल सकता है। मौज-मस्ती और मनोरंजन पर खर्च होने के साथ किसी मंगल आयोजन में सहभागिता का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

कन्या—आज प्रगति के मार्ग में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में निराशा रहने से योजनाओं पर असर पड़ सकता है। बनाई गई योजना के अपेक्षित परिणाम न मिलने और विवाद की स्थिति से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जोखिम लेने से बचें।

तुला—आज लंबे समय से संजोई गई आशाएं फलीभूत हो सकती हैं। धनसंचय की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। अध्यात्म एवं धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सहभागिता के अवसर मिलेंगे तथा वाहन सुख प्राप्त होने की संभावना है।

वृश्चिक—आज किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। धनसंचय के प्रयासों को गति मिलेगी और आर्थिक मामलों में संतोष प्राप्त होगा। किसी के आश्वासन अथवा सहयोग से पुरानी चिंता दूर हो सकती है। वातावरण अनुकूल रहेगा और संबंधों में मधुरता एवं आपसी विश्वास बढ़ेगा।

धनु—आज विवेकपूर्ण निर्णय लाभप्रद सिद्ध होंगे। प्रियजनों का सहयोग महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेगा। पुराने विवादों का समाधान होने से मानसिक राहत मिलेगी। विरोधी पक्ष के प्रयास निष्फल हो सकते हैं और आपसी गलतफहमियां दूर होने से संबंधों में सुधार आएगा।

मकर—आज पारिवारिक उलझनें मानसिक परेशानी का कारण बन सकती हैं। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव से वातावरण प्रभावित होने की आशंका है। कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। विरोधी पक्ष प्रभावी रहने का प्रयास करेगा, इसलिए धैर्य और संयम से परिस्थितियों का सामना करना उचित रहेगा।

कुंभ—आज का समय अनुकूल रहेगा और पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ धनसंचय के अवसर प्राप्त होंगे। मनोरंजन एवं मनोविनोद में रुचि बढ़ेगी। अनुकूल परिस्थितियों और सुखद घटनाओं से आनंद की अनुभूति होगी।

मीन—आज किसी शुभ संदेश की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लाभप्रद सिद्ध होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। यात्रा का प्रसंग बन सकता है, जो सुखद एवं उपयोगी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और आपसी सहयोग बना रहेगा, जिससे पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।

Views: 17


Leave a Reply