जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 11,440 रुपये बरामद

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने गुरुवार को युवराजपुर गांव में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 11,440 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक श्यामधर बिन्द और उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि युवराजपुर गांव के खुले स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान युवराजपुर निवासी ज्वाला प्रसाद (40), प्रफुल्ल कुमार (33), मुकेश चौधरी (20), अंश कुमार (20), अवधराज सिंह (56) और कृपेश सिंह (59) के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सुहवल में मु0अ0सं0 106/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
Views: 5










