साइबर सेल ने वापस करायी पीड़िता की धनराशि
गाजीपुर। जनपदीय साइबर सेल ने शिकायतकर्ती से गेमिंग के नाम पर हुई फ्रॉड की एक लाख दस हजार रुपये की धनराशि वापस कराने में सफल रही है।
उल्लेखनीय है कि आवेदिका रीना चौहान पत्नी संतोष चौहान निवासी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के साथ गेमिंग के नाम पर यूपीआई द्वारा फ्रॉड किया गया। पीडिता द्वारा तत्काल साइबर बेबसाइट पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई । जनपदीय साइबर सेल द्वारा आवेदिका की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी राशि को होल्ड करायी गयी तथा होल्ड धनराशि को न्यायालय के आदेश के क्रम में कोर्ट आर्डर के माध्यम से आवेदिका को के खाते में सकुशल वापस कराया गया।
आवेदिका द्वारा अपनी धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Views: 7








