नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनन्दन
गाजीपुर। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बीके चौहान का बुधवार को कमला पांडेय महिला महाविद्यालय देवा दुल्लहपुर पर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
श्री चौहान ने कहा कि आप सबकी ताकत के भरोसे हमारा शीर्ष नेतृत्व सरकार से संवाद कर वित्तविहीन शिक्षकों एवं वित्तविहीन परिवार की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगा है। राष्ट्रीय महासचिव जियारत हुसैन निरंतर शासन से संवाद बनाए हुए हैंl आप सभी के सहयोग से शीघ्र ही उचित और सम्मानजनक समाधान निकलेगा।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि बीके चौहान के जिला अध्यक्ष बनने से जनपद के वित्त विहीन शिक्षकों में एक उम्मीद की आस जगी है ,हम सभी के सहयोग से इनका कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल व्यतीत हो यही कामना है। महाविद्यालय पहुंचने पर अनिल पांडेय ने अंग वस्त्रम देकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बीके चौहान का स्वागत किया।
इस अवसर पर रामप्यारे यति, नमन पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, नरेंद्र पांडेय, शनेश्वर चौहान, नारायण गुप्ता, अजय पांडेय आदि लोग मौजूद रहे l
Views: 16









