लोक सभा अध्यक्ष ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दी बधाई दी
नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा कि “नववर्ष 2026 के पावन आगमन पर आप सभी को हृदय से शुभकामनाएँ।
नया वर्ष आपके जीवन में नए सपने, नई ऊर्जा, नई संभावनाएँ और अपार खुशियाँ लेकर आए, ऐसी मेरी कामना है।
उन्होंने कहा कि नववर्ष केवल तारीख बदलने का अवसर नहीं होता, यह नए संकल्प लेने, नए रास्ते चुनने और स्वयं को बेहतर बनाने का भी समय होता है। आइए, इस वर्ष हम सब मिलकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें। इस नए साल में हम व्यक्तिगत उन्नति के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाएँ। स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें, क्योंकि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। इस साल देश का हर नागरिक हमारे संविधान के अध्ययन का संकल्प लें, उसके आदर्शों – न्याय, समानता, स्वतंत्रता, अधिकार और कर्तव्यों को समझें और उन्हें अपने व्यवहार तथा जीवन में आत्मसात करें। हम सब देश और प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनें। अपने कार्य, अपने विचार और अपने आचरण से सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। मुझे पूरा विश्वास है कि यदि हम सब मिलकर संकल्प और समर्पण के साथ आगे बढ़ेंगे, तो 2026 न केवल हमारे जीवन में, बल्कि देश के भविष्य में भी एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। नया साल आप सभी के लिए स्वास्थ्य, सफलता, शांति और समृद्धि लेकर आए। एक बार फिर, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।“
Views: 12









