छिनैती का अभियुक्त बाल अपचारी संग गिरफ्तार

 गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने छिनैती करने वाले दो अभियुक्तों को छिनैती की एक मोबाइल व पन्द्रह हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।


             उल्लेखनीय है कि गत दस जून को भुड़कुड़ा क्षेत्रांतर्गत कुड़िला पुलिया के पास मोटरसाईकिल सवार दो अभियुक्तों द्वारा वादी आर्यन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम जाही थाना भुड़कुड़ा के साथ छिनैती की घटना कारित की गई थी। उसके सम्बंध में थाना भुड़कुड़ा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्तगण मोनू पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम अलीपुर मदरा थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर व बाल अपचारी निवासी ग्राम गौरा खास थाना भुडकुड़ा जिला गाजीपुर को छिनैती की एक रियल मी मोबाइल तथा पन्द्रह हजार रुपये के साथ मंझरिया क्रासिंग के पास से गिरफ्तार/ अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह के अतिरिक्त उपनिरीक्षक मो० सैफ, उपनू शिवराज सिंह यादव, मुख्य आरक्षी जय सिंह, आरक्षी राजेश कुमार, राज पटेल थाना कोतवाली भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 18


Leave a Reply