यश भारती सम्मान से सम्मानित पत्रकार विजय कुमार की मनी जयंती
गाजीपुर। यश भारती सम्मान से अलंकृत, पत्रकारिता के शलाका पुरुष स्व. विजय कुमार की 95 वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
नगर के बड़ीबाग स्थित उनके आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी। वक्ताओं ने कहा कि विजय कुमार जी उन परंपरा और उस युग को स्मरण कराते हैं जो मिशन, त्याग और समर्पण का युग रहा। है। सादा जीवन उच्च विचार से प्रेरित साधारण कद काठी के विजय बाबू का व्यक्तित्व असाधारण था। उनकी पत्रकारिता मूल्यों के आधार पर थही और उनकी कलम कभी बिकी नहीं, वह हम सबके आदर्श हैं । वह देश की आजादी के लिए भी विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रहे।उनका लंबा जीवन संघर्ष मय रहा। विजय बाबू पत्रकारिता के माध्यम से गरीब, शोषित की आवाज उठाते रहे। उन्होंने पूर्वांचल में नया आयाम दिया। उनका कृतित्व तथा गुण सर्वथा अनुकरणीय है।
इस मौके पर पूर्व प्रवक्ता श्रीकांत पान्डेय, माधव कृष्ण, अमरनाथ तिवारी अमर, आनंद प्रकाश अग्रवाल, अनुपम आनंद श्रीवास्तव, सुख विलास, विजय शंकर राय, अनिल कुमार उपाध्याय, सत्यप्रकाश,अरुण कुमार राय, अशोक सिंह पप्पू, रमेश यादव, प्रधानाचार्य डॉ अरविंद,उदयकांत यादव, सत्यपाल सिंह , संतोष पाल, जितेंद्र मोहन कृष्ण, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव,एच एन एस यादव ,कृष्णा तिवारी , प्रमोद शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन विजय कुमार स्मारक न्यास के सचिव डॉक्टर अरुण कुमार राय व आभार ज्ञापन अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।
Views: 49








