सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया चार अगस्त तक

गाजीपुर। जिले में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर एवं ऑफिसर ग्रेड भर्ती सदर एवं बिरनो ब्लॉक में की गयी। भर्ती में 275 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण हेतु 30 जुलाई को  जौनपुर भेजा जाएगा।


     इसी क्रम में करण्डा एवं मरदह ब्लॉक में 18 एवं 20 जुलाई 2026, बाराचवर एवं मुहम्मदाबाद ब्लॉक में 21 एवं 22 जुलाई 2026, भांवरकोल एवं जमानियां ब्लॉक में 23 एवं 24 जुलाई 2026, देवकली एवं रेवतीपुर ब्लॉक में 25 एवं 26 जुलाई 2026, कासिमाबाद एवं सैदपुर ब्लॉक में 27 एवं 28 जुलाई 2026, मनिहारी एवं जखनिया ब्लॉक में 03 एवं 04 अगस्त 2026 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Views: 11


Leave a Reply