प्रोफे. एस के सिंह बने मुख्य कुलानुशासक

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के बीपीईस के विभाग के प्रोफे. (डॉ.) सुजीत कुमार सिंह ने मुख्य कुलानुशासक / मुख्य नियंता के रूप में पर पदभार ग्रहण कर लिया। प्राचार्य प्रोफे.(डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा उन्हें पदभार ग्रहण कराया गया। 


        प्राचार्य ने बताया कि इससे पहले मुख्य कुलानुशासक / मुख्य नियंता के पद पर अध्यापक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी.सिंह परिहार कार्यरत थे। नये शिक्षण सत्र के लिए प्रबन्ध समिति ने मुख्य कुलानुशासक/ मुख्य नियंता की जिम्मेदारी  प्रोफे. सुजीत कुमार सिंह को सौंपी है। प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य के तौर पर लंबे समय से परिसर की अनुशासन समिति आदि के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। मुख्य कुलानुशासक/ मुख्य नियंता बनाए जाने पर प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्राचार्य द्वारा प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह को कार्यभार ग्रहण कराये जाने के उपरांत डीन स्टूडेंट वेलफेयर-प्रो (डॉ)संजय चतुर्वेदी, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रोफे० (डॉ०) वीरेन्द्र कुमार सिंह,  प्रोफे०( डॉ०) धर्मराज सिंह, प्रो (डॉ)विनय कुमार दूबे, प्रो (डॉ) प्रेमानंद यादव, प्रो मीना सिंह, प्रो अवधेश सिंह, डॉ आनंद सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह,डॉ. गोपाल सिंह यादव, डॉ. प्रतिमा सिंह, लवजी सिंह, डॉ समरेन्द्र मिश्र, अखिलेश सिंह, डॉ अतुल सिंह, डॉ पीयूष कांत सिंह, डॉ मनोज मिश्र सहित पूर्व मुख्य नियंता डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, डॉक्टर बालेश्वर सिंह, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. अनुराग सिंह सहित विभिन्न संकाय के प्राध्यापकों एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीयों ने बधाईयां दी।

Views: 15


Leave a Reply