अवैध शराब बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गहमर थाना पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके वाहन से 20 पेटियों में रखे 900 पाउच अवैध देशी शराब बरामद कर लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा 180 लीटर रही और उसकी अनुमानित कीमत 72000 रुपये बताई गई।


          बताया गया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक शिवपूजन मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान  गहमर बारा मार्ग पर मठिया ग्राउण्ड तिराहे के पास वाहन फोर्ड इन्डेवर से करीब 180 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार कुशवाहा पुत्र स्व. रमाशंकर सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार,  धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामलाल सिंह निवासी ग्राम बोक्सा थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार तथा रोशन कुमार पुत्र सोनू कुमार सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। 

      बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर  आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 13


Leave a Reply