ट्रेन से गिरा जख्मी यात्री जिला अस्पताल में भर्ती
गाजीपुर। वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर सादात क्षेत्र के हुरमुजपुर के पास काशी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया।
घायल की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अनुराग (40 वर्ष) पुत्र नरेश निवासी ककराला दरियाबगंज, कासगंज के रूप में हुई। रेलवे सुरक्षा बल जवानों ने गंभीर रूप से घायल अनुराग को सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. यशवंत गौतम ने बताया कि उसके सिर में गम्भीर चोट लगी थी और दायां हाथ एवं जबड़ा टूट गया था। बेहतरीन इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। थाना प्रभारी तारावती देवी ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और सूचना के बाद उनके परिजन गाज़ीपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
Views: 21









