मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत महिलाओं को किया जागरूक 

गाजीपुर मिशन शक्ति अभियान के तहत चकफरीद, बहरियाबाद में रविवार को बैठक आयोजित कर नारी सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गयी।


        बहरियाबाद थाने की महिला कांस्टेबल नमिता और पीआरडी की रेखा चौहान ने महिलाओं की सुरक्षा संबंधी विस्तृत वैधानिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारी सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण चुनौती है, और शासन-प्रशासन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांस्टेबलों ने महिलाओं में आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने साथ हो रहे अत्याचारों को छिपाने के बजाय इसकी शिकायत करनी चाहिए, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं में साहस और चेतना का संचार नहीं होगा, तब तक शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। एंटी रोमियो स्क्वायड, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी जानकारियां प्रदान की गईं। तत्काल पुलिस सहायता के लिए 1090 और 112 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी गई। वहीं, नोडल राजमती ने उपस्थित महिलाओं को संचारी रोगों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ राम, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, विवेक कुमार पाण्डेय और राहुल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Views: 15


Leave a Reply