पिकअप से दो गोवंश के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से दो गोवंश के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
उपनिरीक्षक कमलेश कुमार मय हमराह ने बसनिया मोड़ ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप से दो गाय के साथ अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र बेचन राम निवासी ग्राम अलीपुर मदरा थाना-भुडकुडा जनपद गाजीपुर तथा गोलू यादव पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी ग्राम बसारतपुर थाना कोपगंज जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 10










