बैंक उपभोक्ताओं के साथ धोखा धड़ी कर रुपए उड़ाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज थाना पुलिस ने चोरी के दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से  16210 रूपये, एक लोहे का फ्रेम, चार एटीएम व एक मोटर साईकिल बरामद की है।


      शुक्रवार को उपनिरीक्षक धनन्जय मिश्रा मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान लक्ष्मनपुर प्राथमिक विघालय नहर की पुलिया के पास से चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित दो अभियुक्तों सोनू राजभर पुत्र नंदलाल राजभर व इस्माइल पुत्र अब्बास निवासीगण ग्राम टेडवा बेलहरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

        पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग बैंक तथा एटीएम के आस पास रहकर एटीएम व बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों पर नजर रखते हैं। जिन लोगों को एटीएम से पैसा निकालने में समस्या होती है, उन लोगो के पास जाकर उन्हें बातों में उलझाकर उनके एटीएम से एक बार पैसा निकालकर दे देते हैं व एटीएम के पिन की जानकारी कर लेते हैं तथा धोखे से उनका एटीएम बदलकर अपने पास का एटीएम उन्हे दे देते हैं तथा उनके एटीएम से बाद में रूपये निकाल लेते हैं। अभियुक्तगणों ने बताया कि सूनसान स्थान के एटीएम के पास जाकर एटीएम के पैसा निकलने वाले स्थान पर लोहे का फ्रेम लगा देते हैं। जब कोई एटीएम से पैसा निकालने आता है तो उसका पैसा बाहर नहीं निकलता तथा इसी फ्रेम में फंस जाता है। पैसा निकालने वाला व्यक्ति जब चला जाता है तो अभियुक्त फ्रेम निकालकर फ्रेम में फंसे रूपये को ले लेते हैं । इसके अतिरिक्त बैंक से रूपया निकालने वाले लोगों पर निगरानी करते हैं। कोई बैंक से रूपये निकालकर जाता है तथा रास्तें में मोटरसाईकिल के डिग्गी या साईकिल पर रूपये रख कर कोई कार्य करने लगता है तो अभियुक्तगण उसके रूपये चुरा लेते हैं।

     गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 14


Leave a Reply