अधिवक्ता एवं बार हित में समर्पित रहेगा जीवन
गाजीपुर। सिविल बार संघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव ने
कहा कि हमारे लिए अधिवक्ता एवं बार हित सर्वोपरि है। यदि मुझे सिविल बार संघ के अध्यक्ष बनने का अवसर मिला तो मैं अपने राजनीतिक व सामाजिक सम्बन्धों का लाभ व सहयोग बार एवं अधिवक्त हित में लेने का पूरा प्रयास करूंगा।
मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ता के साथ-साथ वे सक्रिय राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और इस क्षेत्र में लगभग 40 वर्षों का उनका अनुभव है। उनका प्रयास होगा कि सिविल बार संघ की पुरानी बिल्डिंग के स्थान पर नया निर्माण हो, अधिवक्ता हित में बार की लाइब्रेरी में डिजीटल लीगल लाइब्रेरी की स्थापना हो ताकि अधिवक्त लीगल वेबसाइट के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय व सभी हाइकोर्ट एवं ट्रिब्यूनल के फैसलों को तत्काल देख सकें और आवश्यकतानुसार न्यायालय में पेश भी कर सकें।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर सिविल बार संघ प्रदेश का प्रतिष्ठित बार है , जहां पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्य न्यायाधीश हाइकोर्ट,
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अनेकों विभूतियों का आगमन हो चुका है। मैं बार के हित में इस तरह के महानुभावों को यहां लाकर बार की गरिमा बढ़ाने का पूरा प्रयास करूंगा।
Views: 13









