पुलिस लाइन में वृक्षों की नीलामी 26 नवंबर को
गाजीपुर। पुलिस लाइन परिसर में चक्रवाती तूफान में गिरे और निर्माण कार्य में बाधक बन रहे 16 वृक्षों की नीलामी 26 नवंबर को खुली बोली के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। नीलामी पुलिस लाइन परिसर में संपन्न होगी।
नीलामी के लिए चिह्नित वृक्षों में सागौन, आम, नीम, पीपल और गोल्डमोहर शामिल हैं। इन सभी 16 वृक्षों का निर्धारित मूल्य कुल 16 हजार रुपये रखा गया है। नीलामी में इच्छुक फर्म और ठेकेदार निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार भाग ले सकते हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार, नीलामी की पूरी प्रक्रिया तय नियमों के तहत खुली बोली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
Views: 1









