स्कूल बस की चपेट में आने से महिला की मौत

पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी


गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के आतमपुर छपरा गांव के समीप गुरुवार को स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी सरोजा देवी (55) पत्नी स्व. ओमप्रकाश राजभर सादात थाना क्षेत्र के कौड़ा गांव स्थित अपने मायके में रहती थीं। गुरुवार को वह अपने पुत्र संदीप राजभर के साथ बाइक से सादात आई थीं। वापस कौड़ा जाते समय आतमपुर छपरा गांव के पास बाइक असंतुलित होने से वह सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

        घटना के बाद मृतका के पुत्र संदीप राजभर ने बस चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर डालिम्स सनबीम स्कूल की बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Views: 8


Leave a Reply