पुस्तक ‘गांवों की दुनिया’ लोकार्पित 

डॉ. विवेकी राय की 103वीं जयंती पर कवि गोष्ठी में रचनाकारों ने बांधा समां


गाजीपुर। प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय की 103वीं जयंती पर नगर के बड़ी बाग स्थित उनके आवास ‘गंवई गंध गुलाब’ में समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।         

         डॉ. विवेकी राय स्मृति न्यास के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उनकी पुस्तक ‘गांवों की दुनिया’ का लोकार्पण किया गया। इस दौरान साहित्यकारों और वक्ताओं ने उनके साहित्यिक योगदान, ग्रामीण जीवन के चित्रण तथा लोकसंस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विचार व्यक्त किए।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ. मांधाता राय ने की, जबकि संचालन डीएवी इंटर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने किया। संजय कुमार पांडेय की सरस्वती वंदना के बाद अतिथियों ने डॉ. विवेकी राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया।

राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक डॉ. व्यासमुनि राय ने कहा कि डॉ. विवेकी राय ने नाटक को छोड़कर साहित्य की लगभग सभी विधाओं में लेखन किया। वे श्रेष्ठ ललित निबंधकार थे। साहित्यकार एवं शिक्षिका डॉ. ऋचा राय ने कहा कि उन्होंने लगभग 85 पुस्तकों की रचना की। उनका आंचलिक उपन्यास ‘सोनामाटी’ गांव की मिट्टी की सोंधी गंध और ग्रामीण जीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है।

डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि डॉ. विवेकी राय राष्ट्रीय स्तर पर आंचलिक उपन्यासकारों की उस परंपरा में आते हैं, जिसमें डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी, डॉ. कुबेरनाथ राय और विद्यानिवास मिश्र जैसे साहित्यकारों का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि ललित निबंधों ने साहित्य को अभिजात्य वर्ग की सीमाओं से निकालकर आम जनमानस तक पहुंचाने में योगदान दिया।

साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने बताया कि उनकी संस्था ने वर्ष 2003 में डॉ. विवेकी राय को ‘गाजीपुर गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया था। सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. राय ने कहा था कि तीन राष्ट्रपतियों से सम्मानित होने के बावजूद अपनों के बीच मिला यह सम्मान उनके लिए सबसे बड़ा है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार शेषनाथ राय ने उन्हें श्रेष्ठ साहित्यकार के साथ संवेदनशील और सहज व्यक्तित्व का धनी बताया। बलिया से आए डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि उनके साहित्य में लोकजीवन, ग्राम्य संस्कृति और बदलते गांवों का सजीव चित्रण मिलता है।

         अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ. मांधाता राय ने कहा कि डॉ. नामवर सिंह उनके साहित्य को प्रेमचंद की परंपरा का साहित्य मानते थे। उन्होंने कहा कि डॉ. विवेकी राय का व्यक्तित्व निश्चल और सदाशयता से परिपूर्ण था। संघर्षपूर्ण जीवन के बावजूद उन्होंने श्रेष्ठ साहित्य की रचना की।

        कार्यक्रम के दूसरे चरण में आयोजित कवि गोष्ठी में कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कुमार नागेश ने अपनी पंक्तियों से बीते लम्हों की संवेदना व्यक्त की, जबकि युवा शायर गोपाल गौरव ने प्रेम और वफा पर आधारित रचना सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। हंटर गाजीपुरी ने अपनी कविता के माध्यम से डॉ. विवेकी राय के लेखन और दिनचर्या का स्मरण किया। आशुतोष श्रीवास्तव ने व्यंग्य रचना के जरिए समसामयिक राजनीतिक प्रवृत्तियों पर कटाक्ष किया। वरिष्ठ व्यंग्यकार अमरनाथ तिवारी ‘अमर’, बादशाह राही और ओज कवि दिनेश चंद्र शर्मा ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को प्रभावित किया। डॉ. ऋचा राय और डॉ. शशांक शेखर पांडेय सहित अन्य रचनाकारों ने भी काव्य पाठ किया।

इस अवसर पर प्रभाकर त्रिपाठी, नीरज राय, डॉ. रामाश्रय राय, डॉ. अरविंद, संजीव राय, पूनम सिंह, गीता सिंह, रमाशंकर राय, अन्नपूर्णा तिवारी, विजय शंकर राय, राजेश राय, संतोष राय, तन्मय राय और अनिल कुमार यादव सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। अंत में न्यास की अध्यक्ष डॉ. विनीता राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त

Views: 5


Leave a Reply