रोजगार मेला 25 और 26 नवंबर को

दो स्थानों पर लगेगा 25 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन-2026 के तहत जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 और 26 नवंबर को दो स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को हिन्दू पीजी कॉलेज, जमानियां तथा 26 नवंबर को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद में सुबह 10 बजे से मेला शुरू होगा।

       उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 25 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें टाटा मोटर्स, फिलिपकार्ट, अतुल ऑटो लिमिटेड, एमआरएफ टायर्स, हिन्डाल्को, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, सुब्रोस प्राइवेट लिमिटेड, गाजीपुर रोडवेज सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 35 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलने का अवसर रहेगा।

‌     रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई डिप्लोमाधारक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक युवक-युवतियों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Views: 0


Leave a Reply