केडी कराटे स्पोर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 15 स्वर्ण और एक रजत पदक

तीसरी अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


जौनपुर। केडी कराटे स्पोर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने कानपुर के द स्पोर्ट्स हब इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीसरी अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकादमी सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अकादमी के कोच सोनू यादव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। अकादमी के खिलाड़ी इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी पहचान बना चुके हैं।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी

प्रतियोगिता में शालिनी मौर्या, भरत यादव, सोनाली यादव, शीलू पासवान, सुमित पासवान, उत्कर्ष यादव, कृष सेठ, अंशिका बेनवंशी, अनुष्का बेनवंशी, गीतिका बेनवंशी, अदिति सिंह गौतम, पायल चौहान, आंचल चौहान, प्रिंस गिरी और शिवा यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं, अंश यादव ने रजत पदक जीतकर अकादमी की उपलब्धियों में एक और पदक जोड़ा। खिलाड़ियों की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Views: 0


Leave a Reply