डीएम ने किया महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश 

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सीय व्यवस्थाओं, दवा वितरण, प्रसूति वार्ड, शिशुवार्ड, आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, आपरेशन वार्ड, अल्ट्रासाउन, जन्म प्रमाण पत्र कक्ष, मृत्यु प्रमाण पत्र कक्ष ओपीडी तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।


      निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से वार्ता कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रसूति वार्ड एवं नवजात शिशु कक्ष का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के उपचार में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को निर्धारित सभी आवश्यक दवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।

         निरीक्षण के दौरान कहा कि मौसम को देखते हुए बडे़ बड़े ऐजास्ट फैन लगायी जायी जिससे मरीजो को गर्मी का सामना न करना पडे़। उन्होने महिला अस्पताल में एक कैन्टीन खोलने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया ताकि महिलाओं को खाने पीने की सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा. आनन्द मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एव अन्य डाक्टर/वार्डो के नर्स उपस्थित रहे।

Views: 14


Leave a Reply