अवैध गांजा संग अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मगही नदी पुल, लट्ठूडीह के पास एक व्यक्ति को 5.296 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा के अलावा 220 रुपये नकद, मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी दलन छपरा निवासी अंजनी कुमार गुप्ता को पकड़ा गया। उसके पास से पांच बंडल पन्नी और प्लास्टिक की बोरी भी मिली। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर मय पुलिस टीम शामिल रहे।
Views: 5









