छात्रवृत्ति की पहली किस्त में 10073 शिक्षार्थी लाभान्वित
गाजीपुर। राइफल क्लब सभागार में शनिवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत प्रथम चरण में जिले के 10,073 छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी गई। लाभान्वित विद्यार्थियों में सामान्य वर्ग के 261, अनुसूचित जाति के 198, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8,161 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 853 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रवृत्ति निदेशालय द्वारा डीबीटी के माध्यम से संबंधित विद्यार्थियों के बैंक खातों में प्रेषित की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि पी.के. पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए महेंद्र प्रताप यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Views: 14








