अवैध गांजे संग अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नगसर हाल्ट पुलिस टीम द्वारा 08 बंडल नाजायज गांजा , 02 मोबाईल व एक मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।


         थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय हमराह द्वारा बाबा मन्दिर के पास ग्राम असांव नगसर हाल्ट पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मृत्युंजय राय पुत्र सच्चिदानंद राय पता फातिमा विद्यालय के पास ग्राम सिउरा बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को 08 बंडलों में 16 किलो ग्राम नाजायज गांजा, दो मोबाईल,एक मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। 

      उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 13


Leave a Reply