एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन कल

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 8 अक्टूबर तक इटावा में होगा। इसके लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी 30 सितंबर को सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में मंडलीय चयन में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतिभागियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, सीआरएस नंबर और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
Views: 10









