अवकाश के संदेश पर एआरपी से स्पष्टीकरण तलब

गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में 2 सितंबर 2026 को अवकाश संबंधी संदेश ग्रुप में प्रसारित करने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने एआरपी विज्ञान, सादात रविन्द्र प्रताप से स्पष्टीकरण मांगा है।


         बीएसए की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उक्त तिथि को कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश होने की सूचना क्यों प्रसारित की गई थी, जबकि विभाग की ओर से ऐसा कोई अधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया था। बिना सक्षम स्तर से पुष्टि किए ही सूचना प्रसारित करने को विभागीय निर्देशों के प्रति लापरवाही बताते हुए कहा गया है कि इससे शिक्षकों, विद्यालयों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

      बीएसए ने संबंधित एआरपी को खंड शिक्षा अधिकारी सादात के माध्यम से लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न मिलने या उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Views: 8


Leave a Reply