जिला कारागार का हुआ औचक निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद में न्याय तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा जेल के भीतर सुरक्षा और बंदियों की सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं एवं साफ-सफाई की जानकारी ली गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अधिकारियों द्वारा बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा कारागार प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
Views: 16









