स्वच्छता अभियान में बैंक कर्मियों ने किया श्रमदान
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर पश्चिम की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन साईं मंदिर गंगा घाट पर किया गया। क्षेत्रीय प्रमुख विनय शंकर, क्षेत्रीय आश्वासन प्रमुख राकेश रंजन एवं एलडीएम राजदेव कुमार के नेतृत्व में 50 से अधिक बैंक कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान क्षेत्रीय प्रमुख विनय शंकर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Views: 4









