डेढ़ दर्जन अवैध शस्त्रों व कारतूसों सहित तीन तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर। अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम व कोतवाली सदर की संयुक्त पुलिस फटीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहे एवं कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही। 


       जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी, बिक्री एवं अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा एक अक्टूबर को लगभग 01:45 बजे मुखबिर से सूचना पर कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत कैथवलिया पुलिया के पास प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों की बड़ी खेप के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

      घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि सूचना से पुलिस उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया तथा प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी स्वाट टीम व अपराध निरीक्षक/प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर कैथवलिया पुलिया के आसपास घेराबंदी एवं निगरानी की गई। वहां पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर तीनों व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से 18 पिस्टल .32 बोर, एक पिस्टल .9 एमएम बोर, 19 देशी तमंचा .315 बोर, 11 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर, दो जिन्दा कारतूस .9 एमएम, 05 जिन्दा कारतूस .315 बोर, तीन मोबाइल फोन, ₹900 नगद और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल संख्या युपी 61बीजे 5035 बरामद किया गया।  पकड़े गए अभियुक्तों में रतन विश्वकर्मा पुत्र काशीनाथ विश्वकर्मा निवासी भदौरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, रवि कुमार पुत्र हरिशंकर चौधरी निवासी भदौरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर तथा अभिषेक कुमार पुत्र धर्मराज राम निवासी फुल्ली, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर रहे। पुलिस द्वारा जामा तलाशी एवं बैगों की तलाशी में पर अभियुक्त रतन विश्वकर्मा के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन एवं 05 जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक पिट्ठू बैग से 06 पिस्टल .32 बोर तथा 07 देशी तमंचा .315 बोर एवं 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा ₹200 नकद बरामद हुए। अभियुक्त रवि कुमार के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन एवं 06 जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक पिट्ठू बैग से 05 पिस्टल .32 बोर तथा 06 देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा ₹300 नकद बरामद हुए। वहीं अभियुक्त अभिषेक कुमार के कब्जे से 01 पिस्टल .9 एमएम मय मैगजीन एवं 02 जिन्दा कारतूस .9 एमएम, एक पिट्ठू बैग से 05 पिस्टल .32 बोर तथा 06 देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा ₹400 नकद बरामद हुए।

       पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अवैध शस्त्रों को मध्य प्रदेश के खंडवा एवं बुरहानपुर क्षेत्र से लाकर उनकी डिलीवरी करने के लिए गाजीपुर में आए थे। अभियुक्तों द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी दी गई है। उनके सत्यापन एवं विस्तृत विवेचना की जा रही है। बरामद आग्नेयास्त्रों के स्रोत, इनके पूर्व एवं पश्चात संपर्कों तथा शस्त्रों की संभावित डिलीवरी के संबंध में विस्तृत विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।

       बरामद अवैध आग्नेयास्त्रों एवं कारतूसों के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

       गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, प्रभारी सर्विलांस सेल सुमित बालियान, उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, चौकी प्रभारी गोरा बाजार, अपराध निरीक्षक/प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक, चौकी प्रभारी महाराजगंज, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी रजागंज, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार साहू, चौकी प्रभारी रजदेपुर तथा हमराही पुलिसकर्मियों में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह व कांस्टेबल आदर्श यादव,आकाश शुक्ला, आकाश सिंह, अंबुज मिश्रा, संदीप पाण्डेय, रिंकू कुमार, महेन्द्र यादव, चालक आनन्द सिंह एवं सर्विलांस सेल के कांस्टेबल दिनेश सिंह,मनीष कुमार, संदीप कुमार, मनीष तिवारी, राहुल भारतीय, मनोज वर्मा, हेड कांस्टेबल हरिश्चन्द्र यादव, कांस्टेबल नरेंद्र, मनीष कुमार, संदीप कुमार, मनीष तिवारी, राहुल भारतीय, मनोज वर्मा, हेड कांस्टेबल हरिश्चन्द्र यादव,कांस्टेबल नरेंद्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।।

Views: 14


Leave a Reply