चोरी की ज्वैलरी संग तीन अभियुक्ताएं गिरफ्तार 

गाजीपुर। थाना जमानियाँ पुलिस ने थाने पर दर्ज  मुकदमें से सम्बन्धित तीन अभियुक्ताओं को 02 सोने कीचैन का टुकड़ा व एक जोडी पायल तथा एक सोने का जिउतिया के साथ गिरफ्तार किया गया।


   रविवार को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्ता की पतारसी सुरागरसी व तलाश मे रेलवे स्टेशन जमानियां पर मौजूद थे। मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्ता गुड्डी पत्नी शम्भु निवासी छोटा संसार पार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, सुनीता पत्नी अमित हरिजन निवासी छोटा संसार पार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर तथा प्रेमा पत्नी गोविन्द निवासी बाराचवर थाना बडेसर जनपद गाजीपुर को चक्का बाँध पम्प गृह के पास से गिरफ्तार किया। जिसके पासे से ज्वलेरी पर्स में एक कटा चैन पीली धातु, एक पायल सफेद धातु तथा प्रेमा के पास ज्वलेरी पर्स में एक कटा चैन पीली धातु, एक पायल सफेद धातु बरामद हुआ। अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह व महिला आरक्षी प्रतिभा चौरसिया थाना जमानियाँ गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 6


Leave a Reply