गुमशुदा मोबाइल वापस पाकर खिले मोबाइल धारकों के चेहरे
गाजीपुर। बहरियाबाद पुलिस तथा साइबर/सर्विलांस टीम ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न कंपनियों के 22 गुमशुदा स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।
पुलिस के अनुसार, गुम हुए मोबाइलों की तलाश सीईआईआर पोर्टल के साथ सर्विलांस और आईएमईआई ट्रैकिंग के माध्यम से की गई। मोबाइल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में दीपचन्द सिंह यादव, राजकुमार, रंजना देवी, संतोष चौहान, चन्दन कुमार, बालकिशुन कुशवाहा, रोविन यादव, सरवन कुमार, अमरलाल प्रजापति, संतोष चौहान, रामबालक, सोनम पाल, शशि सेठ, ज्योति राजभर, नजम, अवधेश सिंह, प्रदीप कुमार चौहान, विजय बहादुर, सुरेन्द्र यादव, अजीत कुमार, अंकित यादव व प्रमोद यादव रहे। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस टीम के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। बरामदगी में थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सोनू यादव तथा कांस्टेबल अंकित कुशवाहा शामिल रहे।
Views: 3









