टंडवा भवानी प्रबंध समिति’ पंजीकृत 

गाजीपुर। अति प्राचीन सिद्धपीठ टड़वा भवानी मंदिर की व्यवस्था को संचालित करने हेतु ‘मां कवलापति धाम टंडवा भवानी प्रबंध समिति’ नामक संस्था पंजीकृत की गई है। पंजीकृत समिति ने कार्य भार संभाल लिया है। 


    यह मंदिर पश्चिमोत्तर में आजमगढ़ सीमा पर बेसो नदी के तट पर स्थित है। यह गाजीपुर, आजमगढ़ सहित कई अन्य जनपदों के लोगों के लिए श्रद्धा, विश्वास और आस्था का प्रमुख केंद्र है।

          पंजीकृत समिति में सचिवालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी और पलिवार गांव निवासी राजनारायण सिंह को संरक्षक, नरेंद्र प्रसाद सिंह (टंडवा, आजमगढ़) को अध्यक्ष, राजेश सिंह (जौनपुर) को उपाध्यक्ष, वाराणसी निवासी अरविंद कुमार सिंह और महेंद्र नाथ सिंह (आजमगढ़) को महासचिव बनाया गया है। वहीं राजेश सिंह (पलिवार, गाजीपुर) कोषाध्यक्ष, ह्रदय नारायण सिंह (आजमगढ़) मीडिया प्रभारी, जयंत कुमार सिंह (आजमगढ़) लेखा परीक्षक, तथा जितेंद्र शम्भू यादव (गाजीपुर) और अरुण सिंह विधि सलाहकार व सदस्य के रूप में शामिल हैं।  उल्लेखनीय है कि महासचिव अरविंद कुमार सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल के प्रतिनिधि भी हैं।

     बताया चलें कि इस मंदिर में नियमित रूप से पूजन-अर्चन और दर्शन का कार्यक्रम चलता रहता है। वहीं चैत्र नवरात्र व विशेष पर्वों पर हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजन अर्चन कर मां के चरणों में शीश नवाते हैं।

Views: 14


Leave a Reply