ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जिले का नाम किया रोशन 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 28 पदक जीत रचा इतिहास


 गाजीपुर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए वंश ताइक्वांडो अकादमी के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर 28 पदक अपने नाम कर लिया।

       लखनऊ में आयोजित समारोह में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।

       गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में कात्यायनी सिंह, अदरिजा शुक्ला, उपान्या ने स्वर्ण, सब जूनियर बालक वर्ग में ईनेश चंद्र गुप्ता, अभी यादव, बजरंगी राय, अथर्व सिंह यादव ने स्वर्ण, कैडेट बालिका वर्ग में रितिका गिरी व कैडेट बालक वर्ग में शिवम पासवान, स्वरित गुप्ता, प्रिंस कुमार यादव, अनमोल सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में आशिका यादव, आयरा गिरी व बालक वर्ग में रिवांश गर्ग, अनूप चौरसिया, आरव अश्वनी भारद्वाज ने रजत पदक पर कब्जा किया।

    इसी प्रकार. आराध्या ठाकुर, रागिनी कुमारी  और विशाल मौर्य ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, सीनियर वर्ग में राज बिंद ने स्वर्ण व आनंद राज यादव ने रजत पदक अपने नाम कर लिया। वहीं कास्य  पदक जीतने वालों में जितेंद्र यादव, अभय प्रताप वर्मा व स्वास्तिक गुप्ता रहे।

    निर्णायक की भूमिका में सत्यदेव पांडेय, उजाला गुप्ता व पूजा तिवारी रही. संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी व उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कोच दीपक वर्मा सहित सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Views: 8


Leave a Reply