महिला जनसुनवाई तीस को 

गाजीपुर। महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने जाने के उद्देश्य से तीस अप्रैल को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


      उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा तथा आवेदिकाओं की सुगमता हेतु यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस महिला जनसुनवाई हेतु श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सदस्य, राज्य महिला आयोग, नामित है जो 30 अप्रैल को निरीक्षण भवन, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग जनपद गाजीपुर में जनसुनवाई करेंगी।

इसमें जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

Views: 77

Advertisements

Leave a Reply