आग से दो परिवारों की फसल नष्ट 

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद ग्राम पंचायत के बुढ़वा महादेव मंदिर के पीछे रखे हुए गेहूं के बोझों में अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरी फसल जल कर नष्ट हो गयी। इससे पीड़ित परिवारों के समक्ष भोजन तथा उनके मवेशियों के सामने चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।


   बताया गया कि जलालाबाद के बुढ़वा महादेव  मंदिर के पीछे, जलाल साहब के स्थान के पास अशोक कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व. तुलसी विश्वकर्मा एवं शारदा देवी पत्नी भृगुनाथ मौर्य की गेहूं की फसल की कटाई कर रखी गई थी। उस फसल के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। लगभग एक घंटे तक जलती आग में अशोक कुमार विश्वकर्मा एवं शारदा देवी की पूरी फसल राख हो गई। क्षेत्रीय लोगों तथा ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की है।

Views: 131


Leave a Reply