चित्रगुप्त पूजनोत्सव में लोको पायलट श्रेनी श्रीवास्तव सम्मानित

चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ वार्षिक समारोह


गाजीपुर। भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का वार्षिक सार्वजनिक पूजनोत्सव सोमवार को ददरी घाट स्थित मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की ओर से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वंदे भारत ट्रेन के संचालन में योगदान के लिए जनपद की लोको पायलट श्रेनी श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता अनिल श्रीवास्तव उर्फ गुलाब जी को भी संस्था के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

     कार्यक्रम में सदर विधायक जयकिशुन साहू मुख्य अतिथि तथा आचार्य गोपाल जी शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुबह से मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शाम को आयोजित मुख्य पूजन समारोह में बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं और नगरवासियों ने भाग लिया।

   पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं के कलाकारों ने सामूहिक नृत्य, नृत्य-नाटिका और झांकियां प्रस्तुत कीं। एंजेल चौरसिया, स्वाति श्रीवास्तव और प्रीति गुप्ता की एकल प्रस्तुतियों को भी सराहना मिली। इस दौरान संस्था की ओर से कई अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

      संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूजनोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। संस्था नई पीढ़ी को परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए प्रयासरत है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद शंकर श्रीवास्तव तथा संचालन संजीव श्रीवास्तव और राकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Views: 1


Leave a Reply