शादी का झांसा देकर संबंध बनाने में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित युवक को रेवतीपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान दीपक यादव (28) पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी जगदीशपुर, थाना जमानियां के रूप में हुई है। वह रेवतीपुर थाने में दर्ज मुकदमें में वांछित था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे तिलवां मोड़ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ और रेवतीपुर थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Views: 16








