ब्रीजा कार से 6 किलो गांजा बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने जमानिया तिराहे के पास पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जमानिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.009 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा ले जाने में प्रयुक्त मारुति ब्रीजा कार को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता हमराह पुलिसकर्मियों के साथ जमानिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरिश प्रधान (32) पुत्र दयानंद प्रधान निवासी गठिया, थाना नोनहरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। इस मामले में कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Views: 4









