मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में दो वंचित गिरफ्तार
गाजीपुर। खानपुर पुलिस ने अनौनी बाजार से पकड़ा, गांव में हुई मारपीट के मामले में थे नामजद
गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी गांव में हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो वांछित आरोपितों को अनौनी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अनौनी गांव में शुभम पांडेय और अन्य लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में खानपुर थाने में मुकदमा संख्या 312/2026 दर्ज किया गया था। मामले में वांछित प्रेमशंकर चौबे (59वर्ष) निवासी अनौनी तथा अमित कौस्तुभ पांडेय उर्फ गगन पांडेय (35वर्ष) निवासी करमपुर को उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Views: 3









