साइबर्र ठगी के दो मामलों में पुलिस ने वापस कारण 61649 रुपए 

मुहम्मदाबाद साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, दो शिकायतों में कुल 86,799 रुपये कराए थे होल्ड


 गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के दो मामलों में पीड़ितों की कुल 61,649.67 रुपये की धनराशि वापस कराई है। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों शिकायतकर्ताओं को राहत मिली है।

पुलिस के अनुसार, मुहम्मदाबाद के जफरपुरा मोहल्ला निवासी मनीष कुमार पाण्डेय ने 76,499.66 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 33109260259270 के आधार पर साइबर हेल्प डेस्क ने 70,233.96 रुपये होल्ड कराए। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से 49,999.67 रुपये शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराए गए।

इसी तरह, कठऊत गांव निवासी रीता ने 12,300 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 23108260165769 के आधार पर पुलिस ने पूरी धनराशि होल्ड कराई। इसके बाद संबंधित प्रक्रिया पूरी कर 11,650 रुपये आवेदिका के खाते में वापस कराए गए।

       दोनों मामलों में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र यादव, कांस्टेबल विजय सिंह और महिला कांस्टेबल अंजली यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धनराशि वापस मिलने पर दोनों शिकायतकर्ताओं ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क के प्रति आभार जताया।

Views: 0


Leave a Reply