चोरी के विद्युत मोटर सहित दो गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना सुहवल पुलिस टीम द्वारा थाने पर दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुई बिजली की मोटर बरामद कर लिया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार 07 नवम्बर को उपनिरीक्षक विरेन्द्र राय द्वारा थाना सुहवल व रेवतीपुर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान ग्राम गौरा से चोरी हुई बिजली की मोटर के साथ दो लोगों विकास सिंह यादव पुत्र रामदुलार सिंह यादव तथा जितेन्द्र सिंह यादव पुत्र मधुबन निवासीगण ग्राम गौरा थाना सुहवल जिला गाजीपुर को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 0









