उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जितेन्द्र कुमार
गाजीपुर । उ.प्र. पुलिस सेवा में कार्यरत उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद में पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की मौजूदगी में सोमवार को जितेन्द्र कुमार के कन्धे पर स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं। कप्तान ने उन्हें जनता की सेवा में नए उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ व कनिष्ठ विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्री कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Views: 65








