मेरे सपनों का भारत’ में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
‘
गाजीपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में अनुकीर्ति प्रथम, रोहिणी द्वितीय और खुशदिल तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में उजाला यादव ने प्रथम, सृष्टि कुमारी ने द्वितीय और शिल्पा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में खुशी कुमारी प्रथम, उजाला यादव द्वितीय और अनन्या खुशी कुमारी तृतीय रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सलोनी प्रजापति प्रथम, पिंकी कुमारी द्वितीय और स्वाति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि प्रो. शोभनाथ यादव ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Views: 9









