लता मंगेशकर को किया स्मरण

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती की पूर्व संध्या पर बड़ा महादेवा स्थित डॉ. संतोष कुमार सिंह के आवास पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज, गाजीपुर के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. समरेन्द्र नारायण मिश्र ने की।
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने कहा कि लता मंगेशकर ने अपने मधुर स्वरों से भारतीय संगीत को समृद्ध किया और उनकी संगीत साधना सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने भारतीय संगीत की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने उनकी सफलता के पीछे साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को प्रमुख बताया।डॉ. समरेन्द्र नारायण मिश्र ने कहा कि नई पीढ़ी को उनके गायन से भावाभिव्यक्ति, सुर-साधना और अनुशासन की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर माया नायर, संजय कुमार पाण्डेय, प्रभाकर त्रिपाठी, डॉ. शशांक शेखर पाण्डेय, डॉ. संतोष कुमार तिवारी एवं नागेश कुमार मिश्र ने लता मंगेशकर के गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में डॉ. रविनन्दन वर्मा, हीरा राम गुप्ता, डॉ. जयशंकर सिंह, डॉ. शिवेश राय, डॉ. अवनीश राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन डॉ. संतोष कुमार तिवारी तथा आभार ज्ञापन अमरनाथ तिवारी ने किया किया।
Views: 6








