पाक्सो अभियुक्त मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मरदह थाना पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मामले के वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया।


       बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मय हमराह द्वारा क्षेत्र के करहर बुजुर्ग तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को घेरने का प्रयास किया गया। वांछित अभियुक्त सन्तोष यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी ग्राम देवरिया थाना जमानियां जनपद गाजीपुर हालपता ग्राम वयेपुर देवकली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर पुलिस की घेराबन्दी देखकर कर पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त के दोनों पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरदह पहुंचाया। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। उस पर चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Views: 13


Leave a Reply